मधुबनी में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, सामने आयी पूरी कहानी

मधुबनी में सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या का कारण और तरीका बताया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

मधुबनी: खजौली थाना क्षेत्र के कुसमार बिसमोहा साइफन नहर के पास दो सितंबर को मिली सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया. मधुबनी सदर-2 की एसडीपीओ कामिनी कौशल ने खजौली थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना में शामिल दो आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुटौना बाजार निवासी आलोक कुमार और सिहुला निवासी विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपितों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस मामले में कन्हैया कुमार, नरेश कुमार कामत और विवेक सहनी फरार हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

नहर के पास मिली थी सिर कटी लाश

एसडीपीओ ने बताया कि दो सितंबर की सुबह करीब 7:15 बजे कुसमार बिसमोहा साइफन नहर के पास अज्ञात सिर कटा शव बरामद हुआ था. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन शव का कटा सिर बरामद नहीं हो सका. आसपास के क्षेत्रों में शव की पहचान के लिए प्रचार-प्रसार कराया गया.

पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल मधुबनी के शव शीत गृह में सुरक्षित रखा गया था. तीन सितंबर को लौकहा थाना क्षेत्र के बघमारिया निवासी गीता देवी ने शव के पास से मिले सामान, कपड़े और फोटो के आधार पर उसकी पहचान अपने पुत्र ललन कुमार के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी.

वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय गुप्तचरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आलोक कुमार और विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार किया.

पार्टी के बहाने बुलाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे अपने अन्य सहयोगियों कन्हैया कुमार, नरेश कुमार कामत और विवेक सहनी के साथ मोटरसाइकिल चोरी और शराब तस्करी का अवैध धंधा करते थे.

बताया गया कि ललन कुमार का कट्टा लहराते हुए एक फोटो वायरल होने के बाद लौकहा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. आरोपितों को आशंका थी कि ललन ने पुलिस को उनके नाम बता दिये हैं. इसके बाद उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी गयी.

आरोपितों के अनुसार, एक सितंबर को ललन को पार्टी करने के बहाने बुलाया गया. सभी ने गांजा और शराब का सेवन किया. ललन के नशे में होने के बाद डंडे से मारकर उसे बेहोश कर दिया गया. इसके बाद मोटरसाइकिल से उसे नहर से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके सिर में गोली मार दी गयी.

गोली मारने के बाद चाकू से काटा सिर

पुलिस के अनुसार, गोली मारने के बाद चाकू से ललन का सिर धड़ से अलग कर दिया गया. नरेश कुमार कामत और विवेक सहनी सिर लेकर चले गये. मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आलोक कुमार और विकास कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. दोनों के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग मामलों में खुटौना थाना में केस दर्ज है और दोनों पहले जेल भी जा चुके हैं.

इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित हुई थी टीम

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इंस्पेक्टर सरवर आलम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. टीम में खजौली थानाध्यक्ष सपन कुमार, एसआइ लोकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें

29 दिन से कातिबों का काम बंद, 5 रजिस्ट्री कार्यालयों में घटकर 10-15 रह गयी जमीन की रजिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amod prasad sri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >