नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, मां-बाप को गोली से उड़ाने की धमकी

Madhubani Crime: एक नाबालिग युवती के साथ चार लड़कों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म किया है. घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को रात के अंधंरे में सुनसान जगह पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गये.

मधुबनी के राजनगर से उदय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Madhubani Crime: मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवक घर से भगा ले गया. जानकारी के अनुसार, लड़की को भगाने के बाद आरोपी ने पीड़िता को दरभंगा के किसी अंजान जगह पर ले गया, जहां तीन अन्य लड़के पहले से मौजूद थे. तीनों लड़के पीड़िता को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और लगातार कहता रहा कि तुम्हारी शादी आरोपी युवक से करा देंगे. 

आरोपी के परिजनों ने की बदसलूकी

इसके बाद सभी लड़कों ने बारी-बारी से कई दिनों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर इसके बारे में किसी से कुछ बताया तो उसकी प्राइवेट फोटोज वायरल कर देंगे. इधर लड़की के माता-पिता को इस घटना के बारे में पता चला तो वे आरोपी के माता-पिता को कहने गये. शिकायत सुनने के बाद आरोपी के परिजन भड़क गए और लड़की के माता-पिता के साथ बदतमीजी की और घर से भगा दिया. 

यह भी पढे़ं: पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, लोडेड हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

मां-बाप को गोली मारने की धमकी

अगले दिन पंचायत हुई, इसमें हुए फैसले को भी लड़के के परिजनों ने नहीं स्वीकार किया. उसी बीच रात में उक्त घटना में शामिल चारों लड़कों ने पीड़िता को गांव के फील्ड में लाकर छोड़ दिया और कहा कि किसी को इस संबंध में बताई तो तुम्हारे मां-बाप को गोली मार देंगे. रात के अंधेरे में भटकते हुए पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती सुनाई. इसके बाद पीड़िता की मां ने राजनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. राजनगर थाना पुलिस घटना में शामिल सभी लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढे़ं: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो रेलवे ट्रैक पर पहुंची प्रेमिका, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बचाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >