मधुबनी: कांग्रेस में संगठन विस्तार, दो प्रखंडों को मिले नए अध्यक्ष

मधुबनी: मधुबनी जिला कांग्रेस (पश्चिम) ने संगठन विस्तार के तहत खजौली और हरलाखी प्रखंडों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है. जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने दोनों नेताओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की बात कही. जानिए खबर विस्तार से...

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

मधुबनी: जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन में संगठन विस्तार को लेकर आयोजित विशेष बैठक में खजौली और हरलाखी प्रखंड के लिए नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई. जिला अध्यक्ष (पश्चिम) मीना देवी कुशवाहा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दोनों नेताओं को नियुक्ति पत्र सौंपा.

दो प्रखंडों में नए नेतृत्व की घोषणा

बैठक में सुनील कुमार को खजौली प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और शिव चंद्र मिश्रा को हरलाखी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लक्ष्य

मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष सामाजिक समरसता, भाईचारे और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं. उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और नए नेतृत्व के साथ संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा.

बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >