‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ मधुबनी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डीएम ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

मधुबनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया, जिसमें विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यात्रा ने शहर को देशभक्ति के नारों से भर दिया और लोगों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.

Har Ghar Tiranga Madhubani: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया. यात्रा में एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, जामिया इस्लामिया के छात्रों, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों, मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों समेत बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा शहर

तिरंगा रथ पर बज रहे ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ की धुन ने पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया. यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ सहित विभिन्न देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा.

यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

इन प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी से शुरू हुई. इसके बाद यात्रा थाना मोड़, रेलवे स्टेशन और बाटा चौक होते हुए पुनः शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय पहुंची.

यात्रा के समापन के बाद जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया.

डीएम बोले, तिरंगा हम सभी को एक सूत्र में जोड़ता है

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि मधुबनी की सामूहिक देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्सव है. बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों की भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि तिरंगा सभी को एक सूत्र में जोड़ता है.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी है.

डीएम-एसपी ने गुब्बारे उड़ाकर दिया एकता का संदेश

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भावना को मजबूत करने के संदेश के साथ तीन रंगों वाले गुब्बारों के गुच्छे को आकाश में उड़ाया.

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई.

बड़ी संख्या में अधिकारी और आम लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता लोक शिकायत राजेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि कुमारी, परिवहन पदाधिकारी, एडीएमओ रजनीश कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर एलएन जनता कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम, छात्रों को चरित्र निर्माण और तकनीक से जुड़ने की दी सीख


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >