मेहंदी व रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

महिलाओं ने आकर्षक मेंहदी व रंगोली के माध्यम से महिलाओं से 20 मई को मतदान करने की अपील की.

मधवापुर . प्रखंड क्षेत्र के बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित तुलसी जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. महिलाओं ने आकर्षक मेंहदी व रंगोली के माध्यम से महिलाओं से 20 मई को मतदान करने की अपील की. जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय शंकर ने मतदाताओं को वोट के महत्व की जानकारी देते हुए मतदान में भाग लेने की अपील की. अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा. इस दौरान कल्याण कुमार कवि, काजल कुमारी, वंदना कुमारी, रबीना कुमारी, किरण कुमारी, सरिता कुमारी, प्रेम देवी, रेखा कुमारी सहित कई जीविका दीदी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >