बदमाशों ने ऑटोमोबाइल दुकानदार को पिस्टल दिखा कर 70 हजार लूटा

ऑटोमोबाइल दुकान में बीते सोमवार को बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट की

राजनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रांटी चौक स्थित बाबू साहेब डयोढ़ी के समीप ऑटोमोबाइल दुकान में बीते सोमवार को बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट की. घटना का विरोध करने पर दुकानदार मंटु यादव से मारपीट भी की. दुकानदार ने बदमाशों पर 70 हजार नकद व सीसीटीवी की सीडीआर लूटने व अन्य सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. सूचना पर एएसआइ विकाश कुमार व अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जायजा लिया. पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है. पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है. पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. आवेदन के अनुसार सोमवार को भवेश यादव, महेश यादव रांटी मोहनपुर निवासी व शिवा कुमार रांटी चौक निवासी ओटोमोबाइल दुकान पर पहुंचे. रंगदारी के लिए मंटु यादव से गाली गालौज करने लगा. विरोध करने पर पिस्तौल की बट व मुक्का से प्रहार कर मंटु यादव को मारपीट कर नगद 70 हजार नगद, सीसीटीवी सीडीआर लूट लेने व अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >