मधुबनी: प्रशिक्षण केंद्र में परोसा गया ‘छिपकली वाला नाश्ता’, शिक्षकों में हड़कंप

मधुबनी के घोघरडीहा स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में नाश्ते में मरी हुई छिपकली मिलने से प्रशिक्षु शिक्षकों में हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी के घोघरडीहा से सुशील कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में चल रहे आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शिक्षकों को परोसे गए नाश्ते में मरी हुई छिपकली मिली. घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं छिपकली युक्त भोजन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

नाश्ते की प्लेट में दिखी मरी हुई छिपकली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह प्रशिक्षु शिक्षकों को नाश्ता परोसा जा रहा था. इसी दौरान एक प्लेट में मरी हुई छिपकली दिखाई दी. यह देखते ही कई शिक्षक भोजन छोड़कर उठ गए और व्यवस्था पर नाराजगी जताई.

हालांकि, प्रशिक्षण में उपस्थिति और मूल्यांकन में नंबर कटने के डर से अधिकांश शिक्षक खुलकर बोलने से बचते नजर आए.

लंबे समय से घटिया भोजन देने का आरोप

कई प्रशिक्षुओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में लंबे समय से घटिया और अस्वच्छ भोजन परोसे जाने की शिकायत रही है.

जानकारी के अनुसार, महाविद्यालय में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भाग ले रहे हैं. सरकार की ओर से प्रत्येक प्रशिक्षु शिक्षक के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रतिदिन करीब 500 रुपये खर्च किए जाते हैं. इसके बावजूद गुणवत्ताहीन भोजन मिलने से शिक्षकों में नाराजगी है.

वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

शिक्षकों का कहना है कि प्रशिक्षण के नाम पर कागजों में बेहतर व्यवस्था दिखाई जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद खराब हैं. भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रसोई व्यवस्था की नियमित निगरानी नहीं होती.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

हालांकि, खबर लिखे जाने तक महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >