लौकही में 19 किलो गांजा बरामद, पुलिस छापेमारी से पहले तस्कर फरार

लौकही थाना क्षेत्र के कुड़ीबन गांव में पुलिस ने बुधवार को दो घरों में छापेमारी कर 19 किलो गांजा बरामद किया. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Madhubani News: मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के कुड़ीबन गांव में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर 19 किलो गांजा बरामद किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों कथित तस्कर मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

दो घरों में हुई पुलिस की छापेमारी

सूचना के आधार पर लौकही थाना पुलिस ने कुड़ीबन गांव निवासी विमलेश यादव और रमेश यादव के घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 किलो गांजा बरामद किया.

हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी में साउंड सिस्टम गोदाम से 5 लाख रुपये के सामान की चोरी

आरोपियों की तलाश जारी

लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jagdish chaupal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >