लौफा विद्यालय प्रबंध समिति की पहली बैठक, अतिरिक्त वर्ग कक्ष व शौचालय निर्माण का प्रस्ताव

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लौफा में नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति की पहली बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विद्यालय के विकास, विशेषकर अतिरिक्त वर्ग कक्षों और शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया गया.

Madhubani News: प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लौफा में नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक में पिछली बैठक की संपुष्टि के साथ चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए. इस दौरान विद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

अतिरिक्त वर्ग कक्ष और शौचालय निर्माण पर जोर

बैठक में सदस्यों ने नव उत्क्रमित प्लस-टू विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष और शौचालय का शीघ्र निर्माण कराने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित पठन-पाठन और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आदर्श शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

इन सदस्यों को मिली समिति में जिम्मेदारी

नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति में मनोज कुमार को अध्यक्ष प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रभात को पदेन सचिव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन, वरीय शिक्षिका वविता कुशवाहा, शिक्षा प्रेमी पुनित कुमार दास तथा मीनू कुमारी को अनुसूचित जाति-जनजाति प्रतिनिधि सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया.

विद्यालय का निरीक्षण कर जानी समस्याएं

बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन की व्यवस्था तथा विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली. समिति ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Awadesh kumar das

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >