Madhubani News : रेलवे के विकास में ललित बाबू का अहम योगदान

भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि स्टेशन परिसर के स्मृति स्मारक पर मनाया गया.

मधुबनी. भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि स्टेशन परिसर के स्मृति स्मारक पर मनाया गया. कार्यक्रम भाजपा क्रीड़ा परिषद के क्षेत्रीय प्रभारी स्वर्णिम गुप्ता के संयोजन मे की गई. मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दलगत आधार से ऊंचा उठकर मिथिला मे रेल क्षेत्र का विकास इन्होंने तत्कालीन समय मे किया था. जो आज मिल का पत्थर साबित हुआ है. वर्तमान केंद्र सरकार उनके रुके हुए कार्यों को पूरा कर रही है. मिथिलांचल मे रेल नेटवर्क का और भी विस्तार हुआ है. मधुबनी स्टेशन पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग रेल प्रशासन से की. मौके पर भारत विकास परिषद के सचिव उदय जायसवाल ने ललित बाबू के रेलवे के विकास, मिथिला चित्रकला मे उनके योगदान की चर्चा की. जिला परिषद के सदस्य विनोद प्रसाद तथा रत्नेश श्रीवास्तव ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इन्होंने ललित बाबू के किए कार्यों की सराहना की. उनके मृत्यु के जिम्मेदार लोगो को सजा की मांग की. मौके पर विकास आनंद, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक लखन राय, चंदन कृति, जयकांत, आयुष आदर्श, मनोज कुमार, सत्यजीत राय, सुनील कुमार सुमन, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >