madhubani :कमलाकांत झा और विकाश झा हुए सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत भगवती गीत मिथिला रत्न कुंजबिहारी मिश्र ने प्रस्तुत किया.

मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के अंतिम दिन कलाकारों ने दी प्रस्तुति madhubani : रहिका . मैथिल समाज रहिका के तत्वावधान में मध्य विद्यालय रहिका के मैदान में तीन दिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के अंतिम दिन मिथिला सेनानी चुनचुन मिश्र सम्मान, रविद्र महेंद्र सम्मान के साथ-साथ सगर रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मिथिला मैथिली के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवती गीत मिथिला रत्न कुंजबिहारी मिश्र ने प्रस्तुत किया. मिथिला मैथिली के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका देने वाले कमलाकांत झा को चुनचुन मिश्र, मिथिला के प्रसिद्ध कलाकार विकास झा को रविद्र महेंद्र सम्मान से संस्था के सचिव शीतलांबर झा ने नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, चादर व पाग से सम्मानित किया. जटाधर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामशृंगार पांडेय ने कहा कि स्थानीय भाषा के आधार पर नई शिक्षा नीति में प्राइमरी विद्यालयों में पढ़ाने की व्यवस्था की गई है. लेकिन पुस्तक की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में पढ़ाई की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है. चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा ने कहा कि कार्यालय कार्य का स्वरूप मैथिली भाषा में हो. इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता हैं. उमेशचंद्र मिश्र के अलावा विद्यापति सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने संबोधित किया. संस्था के सचिव शीतलांबर झा ने कहा कि संस्था लगातार मिथिला मैथिली भाषा के विकास को लेकर आंदोलनरत रही है. मैथिल समाज रहिका का मैथिली आंदोलन में महती भूमिका रही है. उन्होंने आगत अतिथियों, संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं, प्रेस के प्रतिनिधियों को संस्था के सहयोग को लेकर साधुवाद दिया. कलाकार अवनिन्द ठाकुर, जुली झा, माधव राय, ज्योति प्रिया, राजनीति रंजन सहित दो दर्जन से अधिक कलाकारों ने मिथिला की संस्कृति पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों से ताली बटोरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >