खाना बनाते समय अचानक खुल गया गैस पाइप, आग की चपेट में आकर युवती झुलसी

मधुबनी के झंझारपुर में खाना बनाते वक्त गैस पाइप अचानक खुल गया, जिससे आग लग गई. इस हादसे में 22 वर्षीय शालिनी कुमारी 30-40% तक झुलस गईं. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है.

Madhubani: झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 में खाना बनाने के दौरान गैस पाइप खुलने से निकली आग में 22 वर्षीय युवती झुलस गयी. घायल की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है. घटना सोमवार देर शाम की बतायी जा रही है.

गैस पाइप खुलते ही लगी आग

परिजनों के अनुसार शालिनी रसोई में खाना बना रही थी. इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर का पाइप खुल गया और तेजी से गैस निकलने लगी. गैस ने आग पकड़ ली, जिससे शालिनी उसकी चपेट में आ गयी.

घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में परिजनों ने आग बुझायी और घायल युवती को अनुमंडलीय अस्पताल, झंझारपुर ले गये.

30 से 40 प्रतिशत तक झुलसी युवती

चिकित्सक डॉ. विमलेंदु और जीएनएम जसवंत धाकड़ ने बताया कि युवती लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गयी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसका इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

यह भी पढ़ें

Chauth Chandra 2026: मधुबनी में महिलाओं ने की चौठचंद्र पूजा, चंद्रदेव को अर्पित की डाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >