मधुबनी: झंझारपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बैंककर्मी की सोने की चेन झपटी

मधुबनी के झंझारपुर में स्टेट बैंक के सामने बाइक सवार बदमाशों ने महिला बैंककर्मी से तीन लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: झंझारपुर शहर के व्यस्त लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने शुक्रवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला बैंककर्मी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

तीन लाख की चेन लेकर फरार

जानकारी के अनुसार गया निवासी अंजली सिंह झंझारपुर ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं. वह स्टेट बैंक के सामने वाली गली में किराये के मकान में रहती हैं.

शुक्रवार शाम बैंक से लौटने के दौरान जैसे ही वह अपने घर की गली में पहुंचीं, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में फरार हो गए.

हेलमेट और गमछे से ढंका था चेहरा

पीड़िता ने बताया कि एक बदमाश हेलमेट पहने हुए था, जबकि दूसरे ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था. घटना इतनी तेजी से हुई कि वह संभल भी नहीं सकीं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही बिहारी आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

प्रारंभिक जांच में घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >