Madhubani News : सुने घरों का ताला तोड़कर आभूषण व 15 हजार नकद की चोरी

थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने तीन-चार घरों का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित 15 हजार नकद चोरी कर ली.

Madhubani News : अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने तीन-चार घरों का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित 15 हजार नकद चोरी कर ली. गृहस्वामी किर्तिधर झा ने थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि बीते 11 जनवरी को जरूरी काम से मुजफ्फरपुर चले गये थे. 17 जनवरी की दोपहर जब घर पहुंचे तो घर के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ था. घर में प्रवेश करने के बाद देखा कि दिवान, गोदरेज, बक्सा को तोड़कर उसमें रखे सोना तीन तोला, चांदी 5 सौ ग्राम, पीतल का बर्तन, कीमती कपड़े, 15 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली गयी है. अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आवेदन मिला है. पुलिस छापेमारी कर रही है. चोरी की इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >