Madhubani News : खजौली में जदयू कार्यकर्ता बीस हजार बनायेंगे सदस्य

प्रखंड के गांधी चौक स्थित जदयू पार्टी कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

खजौली.

प्रखंड के गांधी चौक स्थित जदयू पार्टी कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने की. प्रमुख कुमारी उषा ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान सभी पंचायत अध्यक्षों को सदस्यता अभियान से संबंधित रसीद सौंपी गई. निर्देश दिया गया कि वह अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें. प्रमुख में कहा कि आगामी 5 जनवरी तक 20 हजार से अधिक नये सदस्यों को जदयू से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. मौके पर दिनेश प्रसाद सिंह, सुरेंद प्रसाद सिंह, मुनिदेव प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, रामकुमार सिंह, दीनानाथ महतो, पवन कुमार सिंह, अमरेश जैशवाल, लक्ष्मण पंडित, रामनारायण चौधरी, राम हृदय यादव, जयप्रकाश यादव, उमेश सिंह, भिलाई महरा, संजीव कुमार साहू, संजय कुमार सिंह, राजदेव पासवान, शत्रुघ्न सिंह, संतोष कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >