Madhubani News : चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से दो दिनों से हो रही बारिश

चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से पिछले दो दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

घोघरडीहा.

चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से पिछले दो दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार से शुरू हुई वर्षा शुक्रवार को भी दिनभर जारी रही. जिसके कारण खेतों में पानी भर गया. सड़कों पर कीचड़ फैल गया. बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा, बेलहा, ब्रह्मपुरा, कालीपुर, ब्रह्मपुर, खोपा, एकहारा, विशनपुर, सांगी, इनरवा, महादेवा, हुलासपट्टी, गड़वा, डेवढ़, धनखोईर, परसा, बसुआरी, अलोला, हटनी, नौआबाखर, देवनाथपट्टी, शत्रुपट्टी और अमही मैनही सहित दर्जनों गांवों के खेतों में लगी हजारों हेक्टेयर में खरीफ फसलें बारिश से प्रभावित है. धान की कटाई के दौरान हुई इस बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया.

अनुभवी कृषकों का कहना है कि खरीफ फसलों को तो नुकसान हुआ ही है, लेकिन खेतों में अत्यधिक नमी के कारण रवि फसलों की बुआई भी प्रभावित होगी. गेहूं, तेलहन और दलहन की बुआई में विलंब होने से पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा. किसानों ने सरकार से फसल क्षति का सर्वे कराने और उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >