Madhubani News : डीएम ने किया नगर भवन व शहर के जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को (छुट्टी के दिन) नगर भवन का निरीक्षण किया.

मधुबनी. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को (छुट्टी के दिन) नगर भवन का निरीक्षण किया. शहर में लगने वाले जल जमाव स्थलों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम नगर भवन परिसर एवं हॉल सहित नगर भवन के पूरे क्षेत्र का अवलोकन किया. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि नगर भवन का पहली बार सामान्य निरीक्षण किया गया है. नगर भवन के आगे सौंदर्यीकरण व रख-रखाव के संबंध में स्थानीय लोग व अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी. डीएम ने निरीक्षण के क्रम में आगे बीएन झा कॉलोनी में जल जमाव आदि का भी निरीक्षण किया. उन्होंने नगर आयुक्त को जल जमाव की समस्या से निदान दिलाने से संबंधित निर्देश भी दिए. डीएम के निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा, नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी, एसडीओ सदर चंदन कुमार झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >