Madhubani News : प्रशिक्षुओं को दी परिवार नियोजन कार्यक्रम की जानकारी

जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एएनएम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सदर अस्पताल में हुई.

मधुबनी.

जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एएनएम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सदर अस्पताल में हुई. प्रशिक्षण 6 जनवरी तक संचालित होगा. क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के निर्देश पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, विषय पर प्रशिक्षण डॉ. शगुफ्ता जबीन द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में एएनएम को परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई. दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा ने कहा कि गर्भपात के बाद प्रत्येक महिला को उपलब्ध परिवार नियोजन साधनों में उनकी इच्छानुसार लगभग सभी प्रकार का साधन प्रदान किया जा सकता है. कुछ साधनों के उपयोग में प्रशिक्षित सेवा प्रदाता की विशेष तकनीकी सहायता की आवश्यकता होती है. आइयूसीडी एवं पीएआइयूसीडी प्रशिक्षित सेवा प्रदाता द्वारा ही लगाया जा सकता है. इसके लिए एएनएम का उन्मुखीकरण करना अतिआवश्यक है.

आइयूसीडी लगाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शगुफ्ता जबीन ने कहा कि प्रशिक्षण में शामिल एएनएम को परिवार नियोजन के लिए अपनायी जाने वाली विधि पीपीआइयूसीडी की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के लिए आईयूसीडी सबसे उपयुक्त माध्यम है. महिलाओं को दो बच्चों के बीच दो या दो से अधिक वर्ष के अंतर के लिए आइयूसीडी का प्रयोग करने की जानकारी एएनएम को दी गई. प्रशिक्षण में कर्मियों को इससे होने वाले लाभ व लगाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया. आइयूसीडी लगाने के बाद महिलाओं के शरीर पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. जो महिलाएं ऑपरेशन के नाम पर बंध्याकरण से डरती हैं, उसके लिए आइयूसीडी बेहतर विकल्प है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी एएनएम व जीएनएम अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी. प्रशिक्षण शिविर में आरएमपी नजमुल होदा, क्षेत्रीय अनुश्रवण मुलयांकण पदाधिकारी मोहम्मद खतीबुर रहमान सहित एएनएम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >