Madhubani: विदेशों तक पहुंच रही बहनों की राखी, इंडिया पोस्ट की विशेष सेवा

इंडिया पोस्ट की विशेष अंतरराष्ट्रीय राखी डिलीवरी सेवा के माध्यम से अब बहनें विदेशों में रह रहे अपने भाइयों तक आसानी से राखी भेज सकती हैं. यह सेवा भावनाओं को पहुंचाने का एक विश्वसनीय माध्यम बनी है, जिसमें राखी के लिफाफे पर विशेष छूट भी मिल रही है.

India Post Rakhi Service: बहन का प्यार अब सरहद पार विदेशों में रह रहे भाइयों तक भी पहुंच रहा है. इंडिया पोस्ट की विशेष राखी डिलीवरी सेवा के तहत मधुबनी से अब तक 20 भाइयों के लिए राखियां विदेश भेजी जा चुकी हैं. डाक विभाग के अनुसार विदेशों में राखी भेजने के लिए बुकिंग की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन करीब 20 से 25 बुकिंग की जा रही है.

विदेशों में बढ़ रही राखी भेजने की मांग

डाक अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि विदेशों में राखी भेजने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इंडिया पोस्ट की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा के माध्यम से बहनें विदेशों में रह रहे अपने भाइयों तक राखी भेज रही हैं.

उन्होंने बताया कि विदेश भेजी जाने वाली राखियों की रोजाना 20 से 25 बुकिंग हो रही है. इससे साफ है कि लोग राखी के त्योहार पर विदेश में रहने वाले अपने भाई-बहनों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग की सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

राखी सिर्फ धागा नहीं, भावनाओं का प्रतीक

डाक अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि राखी केवल एक रंगीन धागा नहीं है, बल्कि यह बहन की दुआ, भाई के प्रति विश्वास और बचपन की अनमोल यादों का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट इन भावनाओं को भाइयों तक पहुंचाने का विश्वसनीय माध्यम बना है. खासकर विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा के जरिए राखी सुरक्षित और सम्मानपूर्वक भेजी जा रही है.

राखी के लिफाफे पर विशेष छूट

डाक विभाग की ओर से राखी भेजने के लिए विशेष लिफाफे की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है. विभाग ने राखी के लिफाफे पर विशेष छूट दी है, जिससे लोगों को राखी विदेश भेजने में सुविधा मिल रही है.

विदेश में रहने वाले भाइयों तक पहुंच रहा स्नेह

इंडिया पोस्ट की अंतरराष्ट्रीय सेवा के माध्यम से मधुबनी से भेजी जा रही राखियां विदेशों में रहने वाले भाइयों तक बहनों का स्नेह पहुंचा रही हैं. डाक विभाग का कहना है कि राखी की बुकिंग बढ़ने के साथ इस सेवा का लाभ लेने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है.

यह भी पढ़ें

‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ मधुबनी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डीएम ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >