Madhubani News : भारत-नेपाल के अधिकारियों की मासिक सीमा समन्वय समिति की हृुई बैठक

सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया.

Madhubani News : मधुबनी. भारत-नेपाल के अधिकारियों का मासिक सीमा समन्वय बैठक की गयी. वाहिनी मुख्यालय राजनगर में जनवरी माह की सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल की 6 वीं वाहिनी, सप्तरी 7 वीं वाहिनी एवं सिरहा नेपाल के साथ मासिक सीमा समन्वय बैठक के आयोजन किया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक 6 वीं वाहिनी एपीएफ सप्तरी (नेपाल), पुलिस अधीक्षक 7 वीं वाहिनी एपीएफ सिरहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में नो मेंस लैंड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने, क्षतिग्रस्त सीमा स्तंभ की मरम्मत, गायब सीमा स्तंभ के संयुक्त सर्वे, भारत- नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संयुक्त रूप से प्रभावी कदम उठाने पर विचार किया गया. वहीं, मानव तस्करी, नकली नोट, अवैध रूप से मुद्रा का विनिमय, तीसरे देश के नागरिकों की अवैध घुसपैठ, नेपाल में रोहिंग्या मुस्लिम के प्रवेश से उत्पन्न स्थिति, मादक पदार्थों की तस्करी, वन्य जीवों का शिकार पर संयुक्त रूप से प्रभावी कदम उठाने के लिए सीमा की सुरक्षा, ड्रोन संचालन, समय से अपराधियों की आसूचना के आदान-प्रदान संबंधी मुद्दों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >