Madhubani News : पूजा समिति मूर्ति विसर्जन व निर्धारित रूट से ही करें

सरस्वती पूजा के लिए बुधवार को पंडौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमण कुमार ने की.

Madhubani News : सकरी. सरस्वती पूजा के लिए बुधवार को पंडौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमण कुमार ने की. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि व सरस्वती पूजा आयोजन समिति अध्यक्ष एवं सचिव शामिल थे. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने सरस्वती पूजा आयोजन के सदस्यों व कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों से मूर्ति विसर्जन व निर्धारित रूट से ही विसर्जन निकालने के निर्देश दिए. थानाध्यक्ष ने कहा है कि विभाग के दिशा निर्देश पर डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहने की बात कही. इस दौरान पुलिस ने सभी सरस्वती पूजा आयोजन समिति के सक्रिय सदस्यों को बधाई दी तथा शांति सौहार्द के साथ सरस्वती पूजा विसर्जन की अपील की. बैठक में सीओ पुरुषोत्तम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, रूपेश कुमार, मुखिया दिलीप कुमार झा, मुखिया लाल बहादुर यादव, समाजसेवी दीपक साह, भगवान सिंह, पूर्व जिप सदस्य रमण कुमार चौधरी, पूर्व जिप सदस्य मनोज कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया केदार नाथ झा, सरपंच महेंद्र मंडल, सरपंच जग्रनाथ पंजियार, विनोद ठाकुर, दिनेश कामत, रंजीत पासवान, पंकज कुमार सहित दर्जनों सरस्वती पूजा आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >