Madhubani News : नये वर्ष 2026 में कई बहु प्रतीक्षित कार्य व कुछ नया होने की लोगों ने जतायी उम्मीदें

वैसे तो बीते वर्ष 2025 बेनीपट्टी के लिये कुछ खास उपलब्धियों भरा रहा.

बेनीपट्टी. वैसे तो बीते वर्ष 2025 बेनीपट्टी के लिये कुछ खास उपलब्धियों भरा रहा. एक ओर जहां क्षेत्र के लोगों को वर्ष 2025 के अंतिम चरण में भारत माला परियोजना के अंतर्गत एनएच मिला. यह दीगर बात है कि निर्माण में कुछ समय लगेगा. हालांकि निर्माण कार्य शुरू हो गया है और यह एनएच विभिन्न जिलों के धार्मिक स्थलों को परस्पर जोड़ने का काम करेगा. जो अनुमंडल क्षेत्र में पर्यटकीय क्षेत्र में दूरगामी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. वहीं दूसरी ओर वर्ष 2025 के अंतिम दिन डीएम द्वारा पर्यटन विभाग को भेजे गये उच्चैठ भगवती स्थान को पर्यटन स्थल में शामिल कर विकसित व सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव सार्वजनिक किया गया. क्षेत्र में बुधवार की देर रात जैसे ही घड़ी की सुई 12 बजने का इशारा किया, दर्जनों की संख्या में युवाओं ने मोमबत्ती जला और आतिशबाजी कर नव वर्ष मनाये जाने का आगाज शुरु कर दिया. जो गुरुवार की देर शाम तक चलता रहा. बुधवार की रात के बारह बजते ही अधिकांश लोगों के मोबाइल बेहद ही सक्रिय हो गये और लगातार सोशल साइट पर नये साल की बधाई और शुभकामनाओं के आदान प्रदान का सिलसिला शुरु हो गया. जो गुरुवार की देर रात तक भी जारी रहा. गुरुवार की अहले सुबह एक दूसरे को बधाई देते हुए बेनीपट्टी के दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं चंदन सिंह, प्रभात रंजन, शिक्षक रौशन कुमार, ट्राडेन्ट सेवा के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ठाकुर और मधवापुर के पूर्व जिप सदस्य अजय भगत सहित अन्य ने नूतन वर्ष में बेनीपट्टी मुख्यालय के शेष बचे चिरप्रतीक्षित मांगों को पूरा होने की उम्मीदें जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >