Madhubani News : काव्य-पाठ से सजी महफिल : कवियों ने श्रोताओं को अपनी रचनाओं से मोहा

वि गोष्ठी की मासिक साहित्यिक गोष्ठी प्रो. जेपी सिंह की उपस्थिति, कवियित्री अनामिका चौधरी की अध्यक्षता व उदय जायसवाल के संचालन में हुई.

मधुबनी. कवि गोष्ठी की मासिक साहित्यिक गोष्ठी प्रो. जेपी सिंह की उपस्थिति, कवियित्री अनामिका चौधरी की अध्यक्षता व उदय जायसवाल के संचालन में हुई. वहीं, जायसवाल ने साहित्यानुरागियों का स्वागत किया एवं सभी को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दी. गोष्ठी की शुरुआत में कवि- कथाकार रेवती रमण झा को मैथिली सृजन दरभंगा अकादमी की ओर से मिलने वाले सम्मान व माला झा को मैथिली सृजन सम्मान के लिए बधाई दी. इसके बाद गोष्ठी को गति देते हुए सर्वप्रथम अध्यक्ष ने जलता दीपक रचना का पाठ किया. नरेंद्र नारायण सिंह निराला की रचना वो कौन थी ने मिथिला चित्रकला एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के विषय में चिंता एवं उसकी महत्व पर प्रकाश डाला, भोलानंद झा की रचना पर भरपूर तालियां बजी. कवि गोष्ठी में शिवनारायण साह, प्रीतम कुमार निषाद, जेपी सिंह, अनुपम झा, विनय विश्व बंधु, राणा ब्रजेश, विभा झा विभाषित, श्रीदेवलाल कर्ण, रेवती रमण झा, दयानंद झा, रामदयाल यादव, सुभाष चंद्र झा सिनेही, ऋषिदेव सिंह, उदय जायसवाल, डॉ. शुभ कुमार वर्णवाल, डॉ. कुसुम चौधरी, डॉ. पंकज लोचन सहाय की रचना खूब सराही गयी. राणा ब्रजेश ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >