भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 2 किलो ग्राम चरस जैसा पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (SSB) और बिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी सफलता हासिल की है. एक तस्कर को 1 किलो 935 ग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है.

India Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की डी' समवाय गंगौर और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 935 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.

गुप्त सूचना पर गठित की गयी संयुक्त टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरलाखी थाना पुलिस, एसटीएफ मधुबनी और संबंधित पदाधिकारियों को शामिल कर संयुक्त टीम का गठन किया गया था. टीम सीमा स्तंभ से करीब तीन किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी शुरू की. इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

दुकान से बरामद हुआ 1 किलो 935 ग्राम मादक पदार्थ

तलाशी अभियान के दौरान एक दुकान पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया. दुकान की तलाशी लेने पर चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. इसका कुल वजन 1 किलो 935 ग्राम बताया गया है. तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान को नियमानुसार जब्त कर लिया गया.

बेनीपट्टी का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शापुर गांव निवासी पंकज कुमार निराला के रूप में हुई है. संयुक्त टीम ने गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस बरामद मादक पदार्थ और मोबाइल फोन के संबंध में भी आवश्यक जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: झंझारपुर में 1.40 लाख की लूट निकली फर्जी, कलेक्शन कर्मी ही निकला साजिशकर्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay raut

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >