Madhubani : पेयजल संकट को ठीक किये जा रहे चापाकल

गर्मी के दस्तक देते ही जिले के कई प्रखंडों में भूजल स्तर में गिरावट शुरू हो गयी है.

पेयजल की समस्या से निजात के लिए डिविजन कार्यालय में खुला कंट्रोल रूम मधुबनी .गर्मी के दस्तक देते ही जिले के कई प्रखंडों में भूजल स्तर में गिरावट शुरू हो गयी है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी डिविजन के 11 प्रखंडों में पिछले एक महीने में छह से सात ईंच भूजल स्तर नीचे चला गया है. जबकि शहरी क्षेत्र में भी सात ईंच भूजल स्तर नीचे चला गया है. किस प्रखंड में क्या है स्थिति लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य भूजल स्तर 18 फुट होना चाहिए. लेकिन 30 मार्च को की गयी मापी के अनुसार मधवापुर में भूजल स्तर 19 फुट 10 ईंच, हारलखी में 18 फुट 10 ईंच, बासोपट्टी में 18 फुट 2 ईंच, जयनगर में 17 फुट 6 ईंच, बेनीपट्टी में 18 ईंच, बिस्फी में 19 फूट 6 ईंच, खजौली में 16 फिट 7 इंच ,कलुआही में 17 फूट 6 इंच, रहिका में 21 फूट 7 इंच, पंडौल में 20 फूट 4 इंच राजनगर में 19 फुट 6 ईंच दर्ज की गयी है. विभाग के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार आनंद ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी से जिस तरह भूजल स्तर में गिरावट हो रही है उससे लगता है कि अप्रैल महीने के अंत तक सामान्य चापाकाल पानी देना बंद कर देगी. उन्होंने कहा कि शहर में कई वार्ड में 30 फुट नीचे भूजल स्तर चला गया है. शहर में सामान्य भूजल स्तर 25 से 27 फुट होना चाहिए. संभावित पेयजल की समस्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकालों को दुरुस्त किया जा रहा है. साथ ही नलजल योजना को हर वार्ड में चालू करने के लिए विभाग काम कर रही है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल को दुरुस्त करने व नलजल योजना के लिए मधुबनी में कंट्रोल रूम बनाया है. कंट्रोल रूम का फोन नंबर 06276 296190 व मोबाइल नंबर 8544429062 है. इन दोनों नंबर पर शिकायत दर्ज करने के लिए सुबह 10 बजे से साम के 6 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पानी की व्यवस्था कर दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >