मिड डे मील के तहत विशेष अतिथि भोजन, बच्चों को परोसी गई खीर-पूरी

लखनौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, धोवी टोल बथनाहा में बच्चों के लिए विशेष अतिथि भोजन का आयोजन किया गया. खीर, पूरी और मौसमी फल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिससे उनकी उपस्थिति और पोषण स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है.

Madhubani News: लखनौर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय, धोवी टोल बथनाहा में शुक्रवार को मिड डे मील योजना के तहत विशेष अतिथि भोजन का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के 72 बच्चों को नियमित मेन्यू से अलग खीर, पूरी, सब्जी और मौसमी फल आम परोसा गया. स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने की पहल

कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक नामांकित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों ने बस्ती का भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया.

उपस्थिति और ठहराव में होता है सुधार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम देव पासवान ने बताया कि समय-समय पर अतिथि भोजन आयोजित करने से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है और उनके विद्यालय में ठहराव में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है.

पोषण स्तर सुधारने में मिलती है मदद

प्रखंड मिड डे मील प्रभारी राजन कुमार ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होता है और कुपोषण की रोकथाम में भी सहायता मिलती है. उन्होंने सभी विद्यालयों में समय-समय पर अतिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.

कार्यक्रम में शिक्षक सुभाष कुमार, आदर्श कुमार आनंद, विनीता कुमारी, शिक्षा सेवक चुल्हाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Awadesh kumar das

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >