Madhubani News : महापर्व : घाटों पर आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ के साथ छठ संपन्न

चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ, मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया.

मधुबनी.

चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ, मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर लाखों व्रति व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जिन्होंने छठी मैया व भगवान सूर्य को अर्घ देकर अपनी मन्नतें पूरी होने की कामना की.

सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया गया. इससे पूर्व लोगों ने छठ घाट की सफाई की. बाजार से खरीदारी में लोग जुटे रहे. सोमवार को दोपहर से ही लोग पवित्र सरोबर, तालाब, नदियों में पूजा के लिये जुटने लगे. वहीं मंगलवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आने का तांता लगा रहा. नदियों, तालाबों और सरोवरों के किनारे लाखों व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और समाज में खुशहाली की कामना की. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व ने पूरे देश में धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना दिया. इस दौरान व्रतियों ने सूर्य देव से घाटों पर पारंपरिक गीतों की गूंज और सोमवार को डूबते सूरज की किरणों के बीच जल में खड़ी महिलाओं ने सूर्य को अर्घ देकर तीसरे दिन के अपने व्रत को पूरा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >