Madhubani News : जयंती पर याद किए गए क्रांतिकारी परमेश्वर यादव

शहीद परमेश्वर स्मारक समिति के तत्वावधान में क्रांतिकारी परमेश्वर यादव की 70वीं जयंती समारोह मनायी गयी.

फुलपरास. शहीद परमेश्वर स्मारक समिति के तत्वावधान में क्रांतिकारी परमेश्वर यादव की 70वीं जयंती समारोह मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत परमेश्वर यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गयी. वक्ताओं ने कहा कि परमेश्वर यादव ने अपने जीवन को देश और समाज के लिए समर्पित कर एक ऐसी मिसाल पेश की जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी. सभी ने उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि शहीद परमेश्वर की कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाएगी. वे वीरता, त्याग और साहस की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़े, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने स्मरण कराया कि शहीद परमेश्वर का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि संघर्ष और बलिदान की जीवंत गाथा है. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसुंदर यादव, नगर पंचायत घोघरडीहा के मुख्य पार्षद अनिल मंडल, प्रखंड प्रमुख राम पुकार यादव, पंसस सुशील कामत, रूपेश कुमार, रोहित नारायण यादव, पूर्व प्रमुख देवकृष्ण यादव भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >