Madhubani News : गैंस एजेंसी डकैती मामले में फरार अपराधी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

जिला पुलिस ने कलुआही थाना क्षेत्र में बीते 28 अगस्त को हुई गैस डकैती मामले में एक फरार अपराधी को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

मधुबनी. जिला पुलिस ने कलुआही थाना क्षेत्र में बीते 28 अगस्त को हुई गैस डकैती मामले में एक फरार अपराधी को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता कर दी. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी गुरुदेव यादव खजौली थाना क्षेत्र छपरारढ़ी का रहने वाला है. वहीं, इस कांड में एक अन्य अपराधी विजय कुमार साहु की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. एसपी ने कहा कि 28 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे पांच बाइक सवार अपराधियों ने इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी, मधेपुर में धावा बोल दिया था. इस दौरान अपराधियों ने एजेंसी कर्मियों के साथ मारपीट की और 1.5 लाख रुपये व दो मोबाइल लूटकर फरार हो गये थे. मामले को लेकर कलुआही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के उद्भेदन के बाद पहले से गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान गुरुदेव यादव का नाम सामने आया था. इसके बाद टीम ने लगातार प्रयास के बाद इसकी गिरफ्तारी हुई. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास है. इस पर विभिन्न मामले में राजनगर एवं पंडौल थाने में मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >