Madhubani News : सौराठ गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित

सौराठ गांव में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

मधुबनी. सौराठ गांव में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे लगभग सभी विभाग के डॉ. मौजूद रहे. शिविर में आंख, मेडिसिन कान, गला, सर्जरी, हड्डी, स्त्री रोग विभाग के चिकित्सक ने उपचार किया. इस दौरान एक हजार मरीज उपचार कराने पहुंचे थे. सभी मरीजों को अस्पताल की तरफ से मुफ्त में दवाएं दी गयी. निशुल्क चिकित्सा शिविर कॉलेज के निदेशक आसीफ अहमद के नेतृत्व में लगाया गया. कैंप का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से इस तरह का शिविर शहर के भिन्न भिन्न क्षेत्र में लगाया जाता है. जिसका फायदा हर तबके के लोगों को मिल रहा है. कॉलेज के प्रबंध निदेशक तौसीफ अहमद ने कहा की अब मधुबनी वासियों को इलाज के लिए मधुबनी से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब मधुबनी मेडिकल कॉलेज में सभी विभाग के डॉक्टर मौजूद रहते है. वहीं कॉलेज के चैयरमैन सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि हमेशा क्षेत्र वासियों को सभी तरह की सुविधा के लिए तत्पर रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >