Madhubani News : जिला के 12 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न

स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023 - 2027 के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों की अंतिम विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को संपन्न हुई.

मधुबनी. एलएनएमयू परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिला के 12 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023 – 2027 के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों की अंतिम विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को संपन्न हुई. विवि ने 10 दिसंबर को सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उस दिन की स्नातक की परीक्षा स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की थी. तीन जनवरी को पहली पाली में मेजर विषयों के ग्रुप ए से जुड़े विषय इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन, एंथ्रोपॉलजी तथा दूसरी पाली में ग्रुप बी से जुड़े विषय एकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मैथिली की परीक्षा हुई. परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को दूर दराज क्षेत्रों के परीक्षार्थी इस कड़ाके की ठंड के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ अनिल कुमार मंडल ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1022 थी जबकि द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 611 थी. जे एन कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ फूलों पासवान ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 415 थी जिसमें चार परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे. द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 814 थी. जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 372 थी जिसमें तीन परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे. द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 365 थी जिसमें आठ परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे. डीएनवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 537 थी जिसमें 11 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे. द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 654 थी. आरएन कॉलेज पंडौल के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 517 थी जबकि द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 622 थे. पीडीकेजे कॉलेज अंधराठाढ़ी के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक प्रोफेसर चंद्रशेखर झा ने कहा कि परीक्षा स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुई. शनिवार को जिला के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्वच्छ निष्पक्ष पारदर्शी सदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. जिला के 12 परीक्षा केंद्रों से एक भी परीक्षार्थी के कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासन की सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >