Madhubani News : चार प्रत्याशी ने किया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रथम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

Madhubani News : अंधराठाढ़ी. पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रथम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जिसमें जलसैन पंचायत से दिगंबर यादव दो सेट और महेंद्र यादव एक सेट तथा डुमरा पंचायत से संजेश्वर महतो दो सेट और पवन कुमार एक सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किये. वहीं, सामान्य सदस्य पद के लिए दोनों पंचायत मिलाकर 22 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किये. इस आशय की जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी पैक्स सह बीडीओ राकेश रौशन ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >