Madhubani News : विधायक ने नये प्रखंड सह अंचल भवन का किया शिलान्यास

आमजनों के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में शीघ्र नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन देखने को मिल जाएगा.

हरलाखी. आमजनों के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में शीघ्र नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन देखने को मिल जाएगा. रविवार को विधायक सुधांशु शेखर, बीडीओ रवि शंकर पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. राम कृपाल महतो, विजय मार्शल सहित अन्य ने संयुक्त रूप से नये प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन का शिलान्यास किया. हरलाखी की प्रखंड मुख्यालय भवन वर्षो पुरानी और जर्जर स्थिति में है. जिससे आमजनों को काफी परेशानी होती है. साथ ही प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों सहित कर्मियों को भी जर्जर भवन में कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन नये आधुनिक भवन बनने के बाद सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल जाएगा.इस संबंध में बीडीओ रवि शंकर पटेल ने कहा कि तकरीबन 16 करोड़ पचास लाख की राशि से नये भवन बनने जा रहा है. जिसका शिलान्यास हो गया है. नये भवन का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. मौके पर रणवीर सिंह, मनीष कुमार, राघवेंद्र रमन, युगल किशोर यादव, अनिल कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >