Madhubani News : रोमांच से भरा रहा वायएफसी जयनगर बनाम आरएफसी रामपट्टी के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट

जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को आरके कॉलेज के खेल मैदान में शुरू हुई.

मधुबनी. जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को आरके कॉलेज के खेल मैदान में शुरू हुई. मैच में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दीप जलाकर शुभारंभ किया. टूर्नामेंट के पहला मैच वायएफसी जयनगर बनाम आरएफसी रामपट्टी के बीच खेला गया. रोमांच से भरे मैच में दोनों टीमें बराबरी पर रही. दोनों ही टीम निर्धारित समय में एक एक गोल किया. वहीं, दूसरे मैच में जेबीएससी बरही बनाम केएफसी कपिलेश्वर के बीच खेला गया, जबकि तीसरा मैच आजाद क्लब भौआड़ा बनाम वायएफसी बाबूबरही के बीच खेला जाएगा. मैच के अतिथि भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि हमारा देश फुटबॉल में काफी पीछे है. लेकिन अगर हमारे युवा मेहनत से तैयारी करें तो वह दिन दूर नहीं. जबकि क्रिकेट जैसे फुटबॉल में भी विश्व स्तर पर परचम लहराएगा. वहीं समाजसेवी प्रशांत राय ने कहा कि फुटबॉल जो खिलाड़ी को दुरूस्त रखता है वहीं इस खेल में भी देश में पहचान बनता है. अगर मेहनत और लगन से खेला जाएगा तो इस खेल में भी हम विश्व स्तर पर जगह बना सकते. इस दौरान एम नियाजी, डिप्टी मेयर अमानुल्ला खान, साकेत महासेठ, सुनील कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >