भोज का जूठा पत्तल तालाब में फेकने से मछली मरी

थाना क्षेत्र के बरदाही गांव स्थित तालाब में भोज का जूठा पत्तल फेंके जाने से तकरीबन 70 हजार रुपये की मछली मर जाने का आरोप लगाते हुए बरदाही गांव निवासी चंदेश्वर मुखिया ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बाबूबरही . थाना क्षेत्र के बरदाही गांव स्थित तालाब में भोज का जूठा पत्तल फेंके जाने से तकरीबन 70 हजार रुपये की मछली मर जाने का आरोप लगाते हुए बरदाही गांव निवासी चंदेश्वर मुखिया ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि गांव स्थित तालाब चंदेश्वर मुखिया को मत्स्यजीवी सहयोग समिति घोंघौर से प्राप्त है. जिसमें मछली पालन कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. गांव के ही रामकृपाल महतो की बेटी की शादी में उस तालाब में जूठा पत्तल, रसगुल्ला एवं चीनी का रस फेंक दिये जाने का चंदेश्वर मुखिया ने आरोप लगाया है. कहा है कि इससे तालाब में पल रही मछली मर गयी है. जबकि शादी से पूर्व ऐसा करने से उन्हें मना किया गया था. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >