Madhubani News : आपसी विवाद में चार राउंड फायरिंग, बस्ती में दहशत

लखनौर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में आपसी विवाद में बुधवार को दिनदहाड़े ताबरतोड़ गोली चली.

Madhubani News : खनौर/झंझारपुर. लखनौर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में आपसी विवाद में बुधवार को दिनदहाड़े ताबरतोड़ गोली चली. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. लगातार गोली चलने से इलाके में दहशत है. ग्रामीणों के अनुसार, एक व्यक्ति ने लोगों को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की. बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद था. बुधवार को अचानक इस विवाद में एक पक्ष के लोगों ने गोली फायरिंग शुरू कर दी. जिससे लोगों में दहशत है. इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया गया है. मामले की तकनीकी जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया जा रहा है. फायरिंग के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. खौफ के कारण स्थानीय लोग घटना के संबंध में कुछ भी बताने से कतराते नजर आए. ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिससे लोग भयभीत हैं. इधर, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने चार राउंड फायरिंग की पुष्टि कर कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >