Madhubani News : वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर किसानों की बदलेगी माली हालत

इ - किसान भवन के सभागार में आत्मा के तत्वाधान में बुधवार को खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन किया गया.

बेनीपट्टी. इ – किसान भवन के सभागार में आत्मा के तत्वाधान में बुधवार को खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन किया गया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहनी, बीएओ मो. नौशाद अहमद व अन्य लोगों ने उद्घाटन किया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अब आधुनिक तकनीक व वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित मौसम अनुकूल खेती करने से ही किसानों की माली हालत में सुधार आ सकती है. कृषि रोड मैप को धरातल पर उतारकर ही सही मायनों में किसानों की आय को दोगुणी की जा सकती है. बीएओ ने कहा कि तीव्र गति से उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में जलवायु और मिट्टी के साथ ही बीज की भूमिका अहम होती है. किसानों के बीच जागरूकता लाकर ही बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी डीएन महतो ने कहा कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी से फसल प्रणाली प्रभावित होता है. कृषि को लाभकारी बनाने के लिए नये बीजों का अनुसंधान किया गया है. कृषि वैज्ञानिक डा. मंगलानंद झा ने कहा कि मृदा परीक्षण कराकर उर्वरक का असंतुलन दूर किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मोटे अनाज मरूंआ, सामा, कोदो, चीना, बाजरा व कौनी आदि कम पानी व विपरीत परिस्थितियों में उपजने वाली अनाज है. शिविर में वन संरक्षण, मत्स्य पालन, पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, जैविक व यांत्रिक तकनीकी पर आधारित खेती व सरकारी योजनाओं पर भी व्यापक प्रकाश डाला. कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ व समन्वयकों ने परंपरागत खेती से हटकर मशरुम, सूर्यमुखी, शिमला मिर्च, औषधीय फसल सहित अन्य फसल भी जैविक खादों के जरिये नयी तकनीक पर आधारित खेती कर कम भूमि में भी अच्छी उपज प्राप्त करने की बात कही. मौके पर बीएचओ श्रीनारायण महतो, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, मो. जुबेर अहमद, डॉ. नागेंद्र झा, विजय यादव, फॉरेस्टर श्वेता कुमारी, एसबीओ रवींद्र कुमार, पंसस संतोष कुमार चौधरी, कृषि समन्वयक नवी नदाफ, किसान सलाहकार प्रदीप कुमार दास, संजय कुमार झा, शैलेंद्र झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >