Madhubani News : दुर्गा पूजा में सतघारा में दस दिन होगा भंडारे का आयोजन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापन के बाद श्रद्धा व निष्ठापूर्वक देवी दुर्गा की पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गयी.

मधुबनी. जिले के सतधारा दुर्गा मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापन के बाद श्रद्धा व निष्ठापूर्वक देवी दुर्गा की पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गयी. मंदिर से निकल रहे दुर्गा सप्तशती के पाठ व देवी दुर्गा की जयकारे से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक हो गया है. ऐसा विश्वास किया जाता है कि जो भक्त श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की आराधना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं अपने-आप पूरी हो जाती है. भक्त कभी भी मां के दरबार से खाली हाथ नहीं लौटते. शारदीय नवरात्र के पहले दिन भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों कुमारी कन्याओं को भोजन कराया गया. समाजसेवी धनेश्वर महतो ने कहा है कि सतघारा दुर्गा स्थान में इसबार दसो दिन भंडारे का आयोजन कर कुमारी कन्याओं को भोजन कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >