Sakri News: उत्पाद विभाग मधुबनी और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सकरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बलिया स्थित बंद पड़े पुराने ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है. हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
नकली शराब बनाने की सामग्री जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 100 एमएल की होम्योपैथिक दवा की 206 बोतल, अंग्रेजी शराब की 618 खाली बोतल, 375 नकली सीलबंद बोतल, 36 शराब के स्टिकर, 7 लीटर स्पिरिट तथा 1.200 लीटर कलर बरामद किया. होम्योपैथिक दवा की कुल मात्रा 20.600 लीटर बताई गई है.
तस्करों की तलाश जारी
सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक शिवचरण यादव और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान नकली विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई, लेकिन मौके से कोई आरोपी नहीं मिला.
उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े तस्करों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
