उत्पाद पुलिस ने तीन नशेड़ियों को पकड़ा

अनुमंडल के उत्पाद थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सघन जांच अभियान चलाकर तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया.

बेनीपट्टी. अनुमंडल के उत्पाद थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सघन जांच अभियान चलाकर तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया. पकड़े गये नशेड़ियों की पहचान बेनीपट्टी थाना के गम्हरिया गांव निवासी हीरा यादव, हरलाखी थाना के नरही गांव के वार्ड 11 निवासी अवधेश कुमार सिंह एवं इसी गांव के वार्ड 12 निवासी सतीश कुमार के रूप में की गई है. अनुमंडल उत्पाद थाना के एसआइ भोले शंकर ने कहा कि शराब सेवन के आरोप में पकड़े गये पियक्कड़ों को न्यायालय भेजा गया है. उन्होंने कहा कि अनुमंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के क्रम में पकड़े गये आरोपितों के शराब सेवन की पुष्टि हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >