Madhubani News : बेटियों की सुरक्षा का हर कोई लें संकल्प : काजोल

"राष्ट्रीय बालिका दिवस " के मौके पर आरवी फाउंडेशन के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Madhubani News : मधुबनी. बालिकाओं के शिक्षा, पोषण, चिकित्सा एवं सुरक्षा जैसी बुनियादी अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने के लिए समर्पित “राष्ट्रीय बालिका दिवस ” के मौके पर आरवी फाउंडेशन के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता समाजसेविका काजोल पूर्वे ने की, मंच संचालन रजनीश झा ने किया. मौके पर काजोल पूर्वे ने कहा कि हम राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहे हैं. पर यह चिंता की बात है कि आज समाज की बेटी असुरक्षित है. हर दिन कहीं कहीं उनके साथ शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना की घटना होती है. जब तक बाहर निकली बेटी सुरक्षित अपने घर वापस नहीं लौट जाती है तब तक पूरा परिवार चिंतित रहता है. इस अवसर पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि बेटी की सुरक्षा हर हाल में करेंगे. सरकार को भी केवल कार्यक्रम करने से अपने आप की जिम्मेदारी को पूरा कर लेने की मानसिकता को बदलना होगा. हमें अपने समाज की हर बेटी के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, चिकित्सा का पूरा खयाल रखना होगा. कार्यक्रम को एसएफसी के जिला प्रबंधक अजीकेंद्र किशोर, समाजसेवी प्रहलाद पूर्वे, श्रवण मंडल, राहुल विद्यार्थी, पिंकी मंडल, रीना सर्राफ आदि ने संबोधित किए. उपस्थित बालिकाओं के कला संस्कृति, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >