Madhubani News : सावित्री बाई फुले की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी का होगा आयोजन

सेवा इंडिया जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार 4 जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख व शहीद परमेश्वर की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी शुक्रवार को होगी.

घोघरडीहा. सेवा इंडिया जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार 4 जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख व शहीद परमेश्वर की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी शुक्रवार को होगी. इसे लेकर तैयारी समिति की बैठक पिरोजगढ़ में हुई. कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारिणी, प्रतिभागियों की सहभागिता, मंच व्यवस्था, अतिथि आमंत्रण, प्रचार-प्रसार तथा आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधा के लिए विस्तार से चर्चा की गई. समिति सदस्यों ने आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया. बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम रविवार 4 जनवरी को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिरोजगढ़ में होगी. जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता के अलावा सामाजिक विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता का विषय “स्त्री शिक्षा के प्रसार में सावित्रीबाई फुले का योगदान” निर्धारित किया गया है. तैयारी समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की. कहा कि यह आयोजन सामाजिक चेतना और शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. बैठक में सेवा इंडिया जिला इकाई मधुबनी के प्रमोद कुमार, राम नरेश यादव, भवनाथ यादव, महाकांत प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद सुमन, कमलेश कुमार,विनय भूषण विंदु, राम उदगार महतो, महेश कुमार, सत्य नारायण यादव, जय प्रकाश यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, अनिल यादव , गंगा प्रसाद साह, रामचंद्र यादव, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >