ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो की टक्कर में इंजन क्षतिग्रस्त

आमने-सामने की टक्कर में ट्रैक्टर का इंजन दो भागों बंटकर क्षतिग्रस्त हो गया.

राजनगर . भटगामा दुर्गा मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में ट्रैक्टर का इंजन दो भागों बंटकर क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. दोनों वाहन के चालक व यात्री सुरक्षित हैं. ट्रैक्टर बालू लोड कर भटगामा दुर्गा मंदिर समीप जा रही थी. उसी क्रम में राजनगर की ओर से बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो से टकरा गई. दुर्घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रत हो गयी. स्कॉर्पिओ के आगे का बोनट भी क्षतिग्रत हो गया है. घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गये. इससे घंटों सड़क जाम रही. खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >