Madhubani News : घोघरडीहा प्रखंड के 11 पैक्सों में फरवरी में होंगे चुनाव, मतदाता सूची का सत्यापन अंतिम चरण में

प्रखंड क्षेत्र स्थित 11 पैक्सों में आगामी फरवरी माह में चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

Madhubani News : घोघरडीहा. प्रखंड क्षेत्र स्थित 11 पैक्सों में आगामी फरवरी माह में चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. संबंधित पंचायतों में मतदाता सूची का सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है. 31 जनवरी के पश्चात अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद नामांकन कार्यक्रम जारी किया जाएगा. चुनाव वाले पैक्सों में ब्रह्मपुरा बथनाहा, विशनपुर, सांगी, ब्रह्मपुर उत्तरी, पिरोजगढ़, बसुआरी, छजना, परसा उत्तरी एवं परसा दक्षिणी, अमही और सारौती शामिल हैं. इन सभी पंचायतों में सहकारिता विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही चुनाव की अधिसूचना के अनुरूप नामांकन, जांच, वापसी और मतदान की तिथियां घोषित की जाएंगी. कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. गौरतलब है कि पैक्स चुनाव के लिए किसानों और सहकारिता सदस्यों में खासा उत्साह है, कारण इससे स्थानीय स्तर पर कृषि विपणन और सहकारी गतिविधियों को नयी दिशा मिलने की उम्मीद है. वहीं, कई किसानों ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने में मनमानी और भेदभाव करने का आरोप भी लगा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >