Madhubani News : उम्रदराज मतदाताओं ने घर बैठे पोस्टल बैलेट से किया मतदान

जिले के उन मतदाताओं ने घर बैठे पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मताधिकार प्रयोग शुक्रवार को किया जो अत्यधिक उम्र अथवा गंभीर शारीरिक समस्याओं के कारण केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं.

मधुबनी. जिले के उन मतदाताओं ने घर बैठे पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मताधिकार प्रयोग शुक्रवार को किया जो अत्यधिक उम्र अथवा गंभीर शारीरिक समस्याओं के कारण केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं. इससे पहल से वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया. नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग परिमल कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से यह सुविधा मतदाताओं के हित में तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध करायी है. इस सुविधा के अंतर्गत निर्वाचन टीमों द्वारा मतदाताओं के घर जाकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है. इस क्रम में शुक्रवार को पंडौल की 98 वर्षीय मतदाता महामाया देवी ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और खुशी जताई. भौआड़ा के मो. आलम ने यह सुविधा देने के लिए निर्वाचन आयोग का आभार जताया. भच्छी निवासी शेष नाथ दास ने इसे अपने लिए अनमोल पहल बताया. शंकर चौक निवासी सरदार तारा सिंह ने घर पर मतदान सुविधा के लिए आयोग के प्रति आभार प्रकट किया. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचन कर्मियों द्वारा यह सेवा उपलब्ध करायी गयी इस पहल से न केवल वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं का मनोबल बढ़ा है, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जन-आस्था और अधिक मजबूत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >