गाड़ाटोल के समीप एनएच-27 पर यात्री बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

फूलपरास के पास एनएच-27 पर यात्री बस की चपेट में आने से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Phulparas News: थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल के समीप एनएच-27 पर बुधवार सुबह यात्री बस की टक्कर से एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बगयाराही सिमरा गांव निवासी 68 वर्षीय पंडित यादव के रूप में हुई है.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पंडित यादव सिजौलिया-गाड़ाटोल के बीच एनएच-27 किनारे स्थित एक दुकान पर चाय पीने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार

दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-27 के मरम्मत कार्य के कारण पिछले कई दिनों से वन-वे यातायात संचालित किया जा रहा है. इसी वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है और यह हादसा भी उसी का परिणाम माना जा रहा है.

बस जब्त, चालक की तलाश जारी

थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है. चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jagdish chaupal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >