Madhubani News : सर्वर डाउन रहने से पेंशनधारियों का नहीं हो रहा इ - केवावसी

प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी 28 पंचायत में हजारों पेंशन भोगियों, दिव्यांगों और विधवाओं को पेंशन प्रमाणीकरण इ - केवावसी करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी 28 पंचायत में हजारों पेंशन भोगियों, दिव्यांगों और विधवाओं को पेंशन प्रमाणीकरण इ – केवावसी करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिस कारण प्रखंड क्षेत्र में हर चौक चौराहे पर देर रात तक लोगों की चहल-पहल देखी जा रही है. पिछले एक सप्ताह से सर्वर की खराबी और आधार बायोमैट्रिक फेल होने के कारण ठंड में भटकना पड़ रहा है. साइबर संचालक और अधिकृत संस्थानों के संचालकों के अनुसार पूरे दिन भर सर्वर डाउन रहने के कारण लाभार्थियों को अहले सुबह एवं देर रात मे बुलाया जाता है. इसके बावजूद कई बार सुबह होते ही लिंक फेल हो जाता है. पेंशन लाभार्थियों के बीच यह अफवाह फैल गई है कि 31 दिसंबर तक केवाईसी करनी थी. लेकिन सीएससी संचालकों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है. इसके लिए 31 जनवरी 2026 तक समय दिया गया है. प्रखंड क्षेत्र के परसौनी, भैरवा सिमरी, जगवन सहित कई पंचायत के कई पेंशनधारियों ने परेशानी बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >