पद्मश्री दुलारी देवी गणतंत्र दिवस पर बनेंगी राष्ट्रपति भवन की अतिथि

मिथिला पेंटिंग कलाकारों सहित जिला के लिए गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है.

पद्मश्री बौआ देवी फरवरी माह में दस दिनों तक पेंटिंग के लिये जाएंगी राष्ट्रपति भवन मधुबनी . मिथिला पेंटिंग कलाकारों सहित जिला के लिए गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है. गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री दुलारी देवी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी. इसके लिये दिल्ली से उन्हें आमंत्रण पत्र सहित आवश्यक कागजात भी भेज दिया गया है. पद्मश्री दुलारी देवी के इस आमंत्रण से कला प्रेमियों में हर्ष का माहौल है. पद्मश्री दुलारी देवी बताती है कि यह क्षण उनके जीवन का अमूल्य क्षण है. इसके अलावा पद्मश्री बौआ देवी भी आने वाले फरवरी माह में राष्ट्रपति भवन में विशेष तौर पर मिथिला पेंटिंग बनाने जायेंगी. इसके लिये लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है. समय का अब तक निर्धारण नहीं हो सका है. पद्मश्री बौआ देवी बताती है कि करीब दस दिनों तक के लिये महामहिम राष्ट्रपति के भवन में मिथिला पेंटिंग के लिये उन्हें बुलावा आया है. हाल ही में पद्मश्री बौआ देवी नीता अंबानी के नये शो रूम में लगाये गये नाग नागिन (बाल बसंत) पर आधारित 60 पेज के पेंटिंग की बारीकियों को बताने गयी थी. जहां उन्होंने चार दिनों तक अपने पेंटिंग की बारीकियों से नीता अंबानी को अवगत कराया. सभी ने उनकी पेंटिंग की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >