लदनियां. राजकीयकृत मध्य विद्यालय कन्या में ठंढ एवं कुहासे के कारण छात्रों की उपस्थिति काफी कम देखी गयी. प्रधानाध्यापक सह डीडीओ चंद्रदेव प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में विद्यालय में मौजूद सहायक शिक्षक रामदयाल यादव ने बताया कि ठंढ़ के कारण छात्रों की उपस्थिति काफी कम है, हालांकि वास्तविक उपस्थिति बताने से इनकार कर कहा कि प्रधानाध्यापक सह डीडीओ चंद्रदेव प्रसाद यादव कार्यालय कार्य से तीन बजे विद्यालय से निकले हैं. प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी अमितेश कुमार ने कहा कि प्रधानाध्यापक से विस्तृत जानकारी ली जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
