झंझारपुर में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से जीता दिल

झंझारपुर के एक विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना था.

Madhubani News: झंझारपुर. राम चौक स्थित विद्यालय में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर बाल गोपाल और राधा रानी की वेशभूषा में सजे बच्चों से कृष्णमय नजर आया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक शैलेंद्र भारतीय, प्राचार्य राहुल कुमार दास और प्रकाश झा ने संयुक्त रूप से किया.

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भजन, नृत्य और झांकियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते निदेशक

बाल कान्हा और राधा बने बच्चे

कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं की प्रीति कुमारी, सत्या, आलोक, अनन्या, हिमांशी, आरोही, नंदिता समेत दर्जनों बच्चों ने बाल कान्हा और राधा की भूमिका निभाई. बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुति दी.

भजन, नृत्य और विभिन्न झांकियों के दौरान बच्चों की प्रतिभा देखने के लिए अभिभावक भी उत्साहित नजर आए. कार्यक्रम के बाद अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की.

भारतीय संस्कृति से जोड़ने पर जोर

विद्यालय के निदेशक शैलेंद्र भारतीय ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जन्माष्टमी हमें सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है.

उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को संस्कार देना भी जरूरी है. संस्कार से ही बेहतर भविष्य का निर्माण होता है और यही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है.

शिक्षक और अभिभावक रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षक रंजीत कुमार झा, राम भरत ठाकुर, मनोज कुमार, माया कुमारी, भारती निक्की, रिया श्री, प्रबंधक जितेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे. सभी ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उत्साह बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >